View this in:
English Devanagari Telugu Tamil Kannada Malayalam Gujarati Odia Bengali  |
Marathi Assamese Punjabi Hindi Samskritam Konkani Nepali Sinhala Grantha  |
This document is in सरल देवनागरी (Devanagari) script, which is commonly used for Konkani language. You can also view this in ಕನ್ನಡ (Kannada) script, which is also sometimes used for Konkani language.

श्रीमद्भगवद्गीता पारायण - गीता आरति

ॐ जय भगवद्-गीते
मय्या जय भगवद् गीते ।
हरि हिय कमल विहारिणि
सुंदर सुपुनीते ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

कर्म सुकर्म प्रकाशिनि
कामासक्तिहरा ।
तत्त्वज्ञान विकाशिनि
विद्या ब्रह्म परा ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

निश्चल भक्ति विधायिनि
निर्मल मलहारी ।
शरण रहस्य प्रदायिनि
सब विधि सुखकारी ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

राग द्वेष विदारिणि
कारिणि मोद सदा।
भव भय हारिणि तारिणि
परमानंदप्रदा ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

आसुर-भाव-विनाशिनि
नाशिनि तम रजनी ।
दैवी सद्गुण दायिनि
हरि-रसिका सजनी ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

समता त्याग सिखावनि
हरिमुख की वाणी ।
सकल शास्त्र की स्वामिनि
श्रुतियों की रानी ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

दया-सुधा बरसावनि
मातु कृपा कीजै ।
हरिपद प्रेम प्रदायिनि
अपनो कर लीजै ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥

ॐ जय भगवद्गीते
मय्या जय भगवद् गीते।
हरि हिय कमल-विहारिणि
सुंदर सुपुनीते ॥ ॐ जय भगवद्-गीते ॥




Browse Related Categories: